गुरु पूर्णिमा महोत्सव
29/07/2026
धर्मेंद्रसिंहजी आर्ट्स कॉलेज राजकोट
हिन्दी विभाग दिनांक 29 जुलाई, 2026 के रोज धर्मेंद्रसिंहजी आर्ट्स कॉलेज राजकोट के हिंदी विभाग द्वारा गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया गया था| जिसमें सत्र 1 से सत्र 5 तक के सभी छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। छात्रों ने इस कार्यक्रम में गुरु के महत्त्व, और गुरु संबंधी अपने विचारों को प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के अंत में डोडिया मैडम, अंसारी साहब, चावड़ा साहब ने अपने-अपने गुरुओं को याद करते हुए कार्यक्रम के अनुरूप अपने विचारों और अनुभवों को व्यक्त किया|




