सद्भावना वृद्धाश्रम की मुलाकात-२०२५
22/03/2025
Rajkot
धर्मेंद्रसिंहजी आर्ट्स कॉलेज , राजकोट हिंदी विभाग दिनांक 22/03/2025 विषय :सद्भावना वृद्धाश्रम की मुलाकात । विद्यार्थियों में सामाजिकता लाने हेतु एवं सेवा का भाव जागृत करने हेतु हिंदी विभाग आज अपने छात्रों को सद्भावना वृद्धाश्रम की मुलाकात के लिए ले गये थे। इस आश्रम में करीब 180 वृद्ध हैं,जो असहाय ,रोगी और पीड़ित हैं। प्रारंभ में तो उनको लगा कि यहां क्यों आए ?लेकिन सबसे मिलकर सभी छात्र अत्यंत भावुक हो गए ,बाद में असहाय पीड़ित वृद्धों से मिलकर उनके साथ बातचीत की। उनकी भावनाओं को समझा और साथ ही उनकी सेवा की। सद्भावना वृद्धाश्रम की ओर से सभी छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रमाण पत्र दिया गया सद्भावना वृद्धाश्रम सभी छात्रों के नाम पर एक वृक्ष लगाएगा। इससे छात्रों में वृक्ष बोने और उसका जतन करने की प्रेरणा भी मिली। सद्भावना वृद्धाश्रम से निकलने से पहले इन सभी छात्रों ने यह संकल्प किया कि अब हम वृद्धों के प्रति हमेशा सद्भाव और सेवा का भाव रखेंगे। यही इस कार्यक्रम की सफलता है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में हिंदी विभाग के अध्यक्ष डॉ. हेमल बहन व्यास ,डॉ.मालती बहन पांडे और डॉ.रवि देकाणी ने जहमत उठाई थी।